[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार वैशाली पंचायत विकास दिवस पर वैशाली पहुंचे निशांत कुमार, बोले-सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का लें संकल्प

पंचायत विकास दिवस पर वैशाली पहुंचे निशांत कुमार, बोले-सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का लें संकल्प

0
पंचायत विकास दिवस पर वैशाली पहुंचे निशांत कुमार, बोले-सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का लें संकल्प
पंचायत विकास दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार.

पातेपुर ( वैशाली ) से देवेंद्र कुमार राय की रिपोर्ट
Nishant Kumar in Vaishali : वैशाली के तीसिऔता थाने की तीसिऔता पंचायत की हाईस्कूल मैदान में पंचायत विकास दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा मंत्री ने कहा कि कि हम सब आज संकल्प लें कि राज्य व केंद्र द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारें.

पिता के विकास कार्यों को गिनाए स्वास्थ्य मंत्री

उन्होंने कहा कि मेरे पिता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जी के सपने को सरकार करने के लिए गांवों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है. बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में जीविका के माध्यम से योजनाएं चलाए गए. साइकिल योजना,पोषक योजना आदि नीतीश कुमार द्वारा ही चलाएं गए हैं. पुलिस विभाग में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दी गई.

नीतीश कुमार गांधी जी के सपने को आगे बढ़ाया

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उसे योजना को जारी रखेंगे. गांधी जी का सपना था कि गांव मजबूत बने. नीतीश जी ने गांधी जी के सपने को आगे बढ़ाया. उन्होंने जीरामजी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जहां विकास दर कम होगा वहां सबसे पहले ध्यान दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए संकल्प लिए है. इसके लिए गांवों को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक होगा.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए गए

पूर्व जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले में महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की. कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए गए. स्वास्थ्य मंत्री ने चयनित आंगनबाड़ी का चयन पत्र बांटे. कार्यक्रम की समापन से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री कुमार ने हाईस्कूल के प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा,बीपीआरओ डॉ0 प्रभात रंजन, बीडीओ दीपक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें. हाजीपुर: स्नातक में नामांकन के लिए एक और मौका, 3 जुलाई तक खुलेगा पोर्टल

Previous article नवादा में कृषि फार्म के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय, भूमि ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी
Next article नवादा में पंचायत विकास दिवस का आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन हुए शामिल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel