[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार वैशाली डॉक्टर के घर पर चढ़कर बदमाशों ने की मारपीट, क्लिनिक में भी की तोड़फोड़

डॉक्टर के घर पर चढ़कर बदमाशों ने की मारपीट, क्लिनिक में भी की तोड़फोड़

0
डॉक्टर के घर पर चढ़कर बदमाशों ने की मारपीट, क्लिनिक में भी की तोड़फोड़

Hajipur News:(दिलीप कुमार) महुआ थाना क्षेत्र के पातेपुर रोड स्थित एक चिकित्सक दंपति के घर पर चढ़कर बदमाशों ने मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. घटना में चिकित्सक सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

घर में घुसकर की मारपीट

जानकारी के अनुसार पातेपुर रोड स्थित प्रकाश इंटरनेशनल होमियो क्लिनिक के संचालक डॉ. संजय कुमार के घर पर सोमवार रात करीब 8 बजे कुछ बदमाश पहुंच गए. आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर डॉ. संजय कुमार तथा उनके परिजनों के साथ मारपीट की. इस घटना में कई लोग घायल हो गए.

अगले दिन क्लिनिक में की तोड़फोड़

पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की जानकारी मिलते ही बदमाश मंगलवार सुबह करीब 8 बजे फिर पहुंचे और प्रकाश इंटरनेशनल होमियो क्लिनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान एक बार फिर मारपीट की घटना हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी

घटना की सूचना दोबारा पुलिस को दी गई. बताया जाता है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दहशत में है चिकित्सक परिवार

लगातार दो दिनों तक हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद चिकित्सक का परिवार दहशत में है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही जांच

महुआ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read: MLC उम्मीदवार नहीं बनने पर दीपक प्रकाश के पास बचे ये 3 ऑप्शन, अब क्या करेंगे?

Previous article बिना नंबर की बाइक से 7 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
Next article बिना हेलमेट सड़क पर निकले हैं तो हो जायें सावधान, बांका के गांधी चौक पर है ट्रैफिक पुलिस सख्ती
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel