[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार वैशाली हाजीपुर में 2850 लीटर अवैध स्प्रिट से लदा कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार

हाजीपुर में 2850 लीटर अवैध स्प्रिट से लदा कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार

0
हाजीपुर में 2850 लीटर अवैध स्प्रिट से लदा कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार
बरामद स्प्रिट लोड ट्रक

(हाजीपुर से गोपाल कुमार राय की रिपोर्ट)

Hajipur News: हाजीपुर के तिसीऔता थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के डभैच्छ चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कंटेनर पर लोड 2850 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद किया है. पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह कार्रवाई मद्य निषेध पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की है. गिरफ्तार ट्रक चालक उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिला के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी रामावतार का पुत्र प्रेमचंद है. पुलिस उससे गहन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह जानकारी महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने मीडिया को दी.

समस्तीपुर की ओर जा रही थी स्प्रिट लोड कंटेनर

महुआ एसडीपीओ ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात तिसीऔता थाना की पुलिस को मद्य निषेध इकाई पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ-ताजपुर मार्ग से एक पीले रंग का कंटेनर अवैध स्प्रिट लेकर समस्तीपुर की ओर जा रही है. सूचना मिलते ही तिसीऔता थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ डभैच्छ चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया. इसी दौरान महुआ के तरफ से आ रही एक कंटेनर को रोक कर तलाशी ली गयी तो उस पर लकड़ी रंगने के काम में उपयोग होने वाला स्प्रिट लोड था. पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में ले लिया. वहीं अवैध स्प्रिट लोड कंटेनर को जब्त कर थाने ले गयी. तबतक मद्य निषेध इकाई पटना की टीम भी मौके पर पहुंच गयी.

तिसीऔता थाना में दर्ज किया गया मामला

महुआ एसडीपीओ ने बताया कि स्प्रिट बरामदगी मामले में गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ के दौरान स्प्रिट कहां ले जाना था और किसे बेचना था इसके बारे में भी जानकारी मिली है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. इस मामले में तिसीऔता थाना में गिरफ्तार चालक एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. जब्त स्प्रिट का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं भंडारण को लेकर लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गयी है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

Previous article मोतिहारी: विधायक ने कन्यादान कर पेश की मिसाल, नवदंपती को दिए उपहार
Next article 11 जून के Free Fire MAX Redeem Codes हुए रिलीज, फ्री में पाएं गन स्किन्स, इमोट्स समेत प्रीमियम आइटम्स
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel