[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार वैशाली वैशाली में पंचायत बनी रणभूमि: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

वैशाली में पंचायत बनी रणभूमि: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

0
वैशाली में पंचायत बनी रणभूमि: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, कई लोग गंभीर रूप से घायल
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News:( दिलीप कुमार) वैशाली में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. आपसी विवाद को लेकर महुआ थाना क्षेत्र के पूर्वी गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पंचायत के दौरान ही दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते पंचायत स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे.

रास्ते के विवाद को लेकर बुलाई गई थी पंचायत

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर गांव में रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से पंचायत बुलाई गई थी. इसमें स्थानीय और बाहरी कई पंच तथा ग्रामीण मौजूद थे. दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा था.

अचानक भड़का विवाद, शुरू हुई मारपीट

इसी दौरान कथित रूप से एक व्यक्ति द्वारा एक पक्ष को विवाद न मानने के लिए उकसाने के बाद माहौल बिगड़ गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई. अचानक हुई इस हिंसा से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पंच और ग्रामीण अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. कुछ ही पलों में पूरा पंचायत स्थल हिंसक झड़प का केंद्र बन गया और कई लोग घायल हो गए.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मारपीट में घायल लोगों को उनके परिजनों द्वारा किसी तरह उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

दोनों पक्षों ने दिया आवेदन

इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग आवेदन देकर आरोप लगाए गए हैं. जिस के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की निगरानी

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है.

Also Read:बक्सर में मानव बल की सुरक्षा पर उठा सवाल, बिना उपकरणों के जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर कर्मी

Previous article बीच गंगा में अचानक बंद हुई नाव, 45 यात्रियों की थम गयीं सांसें
Next article फूड सेक्टर में वंतारा की एंट्री! लॉन्च किया प्रीमियम आइसक्रीम ब्रांड ‘Vantara Creamery’ जानें कीमत और फ्लेवर
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel