[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार हिसुआ नप में तीन करोड़ “98 लाख से होगा संपर्क पथ व नाले का निर्माण

हिसुआ नप में तीन करोड़ “98 लाख से होगा संपर्क पथ व नाले का निर्माण

0
हिसुआ नप में तीन करोड़  “98 लाख से होगा संपर्क पथ व नाले का निर्माण

हिसुआ़

हिसुआ नगर पर्षद में तीन करोड़ 98 लाख की राशि के संपर्क पथ और नाले का निर्माण होगा. आम लोगों की चिरप्रतिक्षित यह मांग थी, जो जल्द पूरी होगी. दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने रिमोट से अन्य नगर निकाय के साथ-साथ हिसुआ के चार बड़े कार्यों का शिलान्यास किया था. मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने बताया कि बुडको से यह कार्य कराया जायेगा. उनकी पहल पर इस कार्य को स्वीकृत कराया गया था. जल्द ही काम शुरू होगा. उक्त क्षेत्र के नगर वासियों की मांग पर कार्य के लिए पहल की गयी़ उन्होंने बताया कि एक करोड़, 32 लाख, 32 हजार 342 रुपये की राशि से वार्ड 09 और वार्ड-10 में फुलवरिया पूर्वी पइन से लेकर एनएच 82 के पूर्व किशोरी यादव के घर तक पीसीसी रोड का निर्माण होगा. वार्ड 09 में ही चंचल बाबू के मकान के समीप से नवीन सिंह के मकान तक नवासी लाख 45 हजार 270 रुपये की राशि से आरसीसी ड्रेन और आरसीसी स्लैब का निर्माण होगा. वार्ड-09 में ही विश्वशांति चौक से राजगीर रोड में एलआइसी ऑफिस होते हुए चुनचुन सिंह के मकान तक 88 लाख, 18 हजार 141 रुपये की राशि से आरसीसी ड्रेन और आरसीसी स्लैब का निर्माण होगा. वार्ड-08 में विश्वशांति चौक से लेकर महालक्ष्मी टॉकिज हॉल के समीप के पुल तक लाख, 18 हजार 141 रुपये की राशि से आरसीसी ड्रेन और आरसीसी स्लैब का निर्माण होगा. बता दें की हिसुआ विश्वशांति चौक पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं थी. चारों मुख्य मार्गों में इसकी व्यवस्था नहीं. इस निर्माण से एक मार्ग राजगीर रोड में जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel