[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 15 मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, कुछ के बदले रूट

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 15 मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, कुछ के बदले रूट

0
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 15 मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, कुछ के बदले रूट
सांकेतिक तस्वीर

Train Cancelled: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण का काम पूरा किया जा रहा है. इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग का काम शुरू किया गया है. इसकी वजह से संपर्क क्रांति के साथ अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, हायाघाट, रामभद्रपुर और थलवारा स्टेशनों पर काम लगभग 14 मई तक किया जाएगा.

ये सभी ट्रेनें 15 मई तक रहेंगे रद्द

इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है. रेल प्रशासन की माने तो, जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस, दरभंगा-समस्तीपुर डेमू, जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर और समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर का परिचालन 14 मई तक नहीं होगा. साथ ही जयनगर-आरा एक्सप्रेस के परिचालन पर 15 मई तक रोक रहेगी.

साथ ही समस्तीपुर-दरभंगा डेमू, बरौनी-सोनपुर डेमू, समस्तीपुर-बरौनी डेमू और वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस भी 14 मई तक नहीं चलेगी. इसके अलावा दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस और समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर डेमू 13 मई को नहीं चलेगी.

इन ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट

कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है. इसमें जयनगर-आरा स्पेशल ट्रेन शामिल है. यह ट्रेन शिशो-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी. इसके अलावा दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 14 मई तक दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. 13 मई को दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलेगी.

साथ ही अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस सुगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते, आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस दानापुर-पटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शिशो रूट, रक्सौल-तिरुपति स्पेशल सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रूट, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रूट से चलेगी. इसके अलावा अमृतसर-जयनगर स्पेशल, माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस, रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के रूट बदले रहेंगे.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे की माने तो, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ऑरिजिनेट भी किया जा सकता है. इस तरह से समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेल यात्रियों से लगातार ट्रेन का स्टेटस जानते रहने और उसी के अनुसार सफर को लेकर प्लानिंग करने की अपील की जा रही है.

Also Read: बिहार के इस जिले में 400 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, झारखंड तक आना-जाना हुआ आसान

Previous article माओवादियों के ‘लाल’ आतंक को हराकर ‘लोकतंत्र’ के नायक बने खुदीराम टुडू, पढ़ें रानीबांध के शिक्षक की पूरी कहानी
Next article अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, एक की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel