[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के लिए पर्यटन विभाग ने लॉन्च किया विशेष टूर पैकेज, ठहरने के लिए स्विस कॉटेज…

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के लिए पर्यटन विभाग ने लॉन्च किया विशेष टूर पैकेज, ठहरने के लिए स्विस कॉटेज…

0
विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के लिए पर्यटन विभाग ने लॉन्च किया विशेष टूर पैकेज, ठहरने के लिए स्विस कॉटेज…

श्रद्धा पंडित की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी

बिहार के सारण जिला के हरिहर क्षेत्र सोनपुर में एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला का शुभारंभ शनिवार 25 नवंबर को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे. यह मेला 26 दिसंबर त चलेगा. इस बार मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की गयी है. उद्घाटन के दिन बॉलीवुड गायिका ‘ससुराल गेंदा फूल’ फेम श्रद्धा पंडित की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी. इसके साथ ही संपूर्ण मेला अवधि में सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है

पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि सोनपुर मेला को भव्य बनाने के लिय पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी तैयारियां की गयी है. मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है. मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का भी निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

स्वीस कॉटेज में मिलेगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दस स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है. स्वीस कॉटेज की दर न्यूनतम रखी गयी है ताकि अधिक-से-अधिक पर्यटक इसमें ठहर कर मेले का आनंद उठा सकें. पूरे एक माह तक कॉटेज का चार्ज 2500 रुपये ही रखा गया है. वहीं सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गयी है. सभी कॉटेज डबल बेड का है और अटैच बाथरूम होगा. इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं होंगी.

Also Read: सोनपुर मेला में इस बार दिखेगा बिहार के विकास का मॉडल, एडवेंचर और वॉटर स्पोर्ट्स का भी होगा आयोजन

पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेज

  • सोनपुर मेला जाने वाले पर्यटकों के लिए इस बार कुक टूर पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके तहत एक रात व दो दिन के लिए कपल टूर पैकेज तैयार किया गया है. इस पैकेज के लिए 6000 रुपये (दो व्यक्ति) देने होंगे, इस पैकेज के तहत इटियोस एसी वाहन मुहैया कराया जायेगा. इसके अलावा टूरिस्ट गाइड, ठहरने, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी के साथ पर्यटक ग्राम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी. इस पैकेज में आर ब्लॉक स्थित होटल कौटिल्य विहार से दोपहर 12 बजे वाहन सोनपुर के लिए प्रस्थान करेगा. पहले दिन हरिहर नाथ मंदिर में दर्शन व पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा, वहीं अगले दिन मेला भ्रमण करते हुए दोपहर बाद 3.30 बजे तक पटना वापस लौटेगी.

  • वहीं, एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज आम पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह पैकेज दोपहर 12 बजे से संध्या सात बजे तक का होगा. इसके लिए एसी बस, विंगर, डेकर बस के लिए प्रति पर्यटक 900 रुपये, ट्रेवलर एसी से प्रति पर्यटक 950 रुपये, इनोवा (1100 रुपये प्रति व्यक्ति) और इटियोस (1300 रुपये प्रति व्यक्ति) का पेमेंट करना होगा. इस पैकेज दूर के तहत पर्यटकों को वाहन, टूरिस्ट गाइड, स्नैक्स और पानी दिया जायेगा. इस पैकेज में पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला व हरिहर नाथ मंदिर दर्शन की सुविधा प्रशिक्षित गाइड के साथ मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए पर्यटक www.bstdc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

Also Read: बिहार में 25 नवंबर से लगने जा रहा एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला, देसी-विदेशी नस्ल के घोड़ों की लगेगी बोली

उद्घाटन कार्यक्रम में य रहेंगे मौजूद

सोनपुर मेला के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह करेंगे. कार्यक्रम में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम सहित माननीय सांसद और विधायकगण व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे.

Also Read: Sonpur Mela 2023: सोनपुर मेला में गुलजार हुआ घोड़ा बाजार, नौटंकी की जगह बढ़ी थियेटरों की मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel