[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बख्तियारपुर से पंडारक के बीच शुरू होगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

बख्तियारपुर से पंडारक के बीच शुरू होगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

0
बख्तियारपुर से पंडारक के बीच शुरू होगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
रेल लाइन (एआई फोटो)

New Rail Line: बिहार में नई रेल लाइनें बिछाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है. इस बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय से पटना होते हुए किऊल, झाझा तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की कवायद अब शुरू होने जा रही है. इसकी शुरुआत पटना से होगी. रेलवे बोर्ड की तरफ से बख्तियारपुर से पंडारक के बीच करीब 28 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने के लिए कार्य की अनुमति मिल गई है.

कब से शुरू हो सकता है काम?

बताया जा रहा है कि जुलाई महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा. यहां तक कि डिजाइन को लेकर भी अप्रूवल मिल चुका है. अगले 10 दिन के अंदर टेंडर जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 17 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है. डीडीयू-पटना जंक्शन-झाझा के बीच कुल 400 किमी लंबी तीसरी और चौथी रेललाइन का निर्माण होगा.

छोटे-छोटे रेल खंडों में बंटी होगी रेल लाइन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण कार्य सुगमतापूर्वक तेजी से पूरा करने के लिए इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा-बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल और किऊल-झाझा जैसे छोटे-छोटे रेल खंडों में बांटा गया है.

931 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि पहले फेज में करीब 931 करोड़ की लागत से बख्तियारपुर से फतुहा तक 24 किमी रेललाइन के निर्माण सहित 6.6 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है. करीब 392 करोड़ की लागत से बख्तियारपुर से पुनारख (30 किमी) के बीच एक हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण और निर्माण की स्वीकृति दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, पुनारख से किऊल तक करीब 2514 करोड़ और किऊल से झाझा तक करीब 903 करोड़ की लागत से निर्माण होगा, जिसकी स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम फेज में है. बाकी के रेलखंडों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है.

क्या मानना है जानकारों का?

जानकारों की माने तो, करीब 56 साल बाद तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-झाझा रेल लाइन का निर्माण 1860-70 के दशक में किया गया था. इसके बाद दोहरीकरण किया गया. तब से यात्री गाड़ियों के साथ-साथ मालगाड़ियों की संख्या निरंतर बढ़ोतरी होती गई.

इसी के मद्देनजर मालगाड़ियों के परिचालन के लिए पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और तीसरी-चौथी लाइन का निर्माण किया जा रहा है. इन लाइनों के निर्माण से मालगाड़ी के साथ-यात्री गाड़ियों का परिचालन सुगमतापूर्वक होगा. जबकि इसके निर्माण से ट्रेनों की रफ्तार प्रति घंटा 20-30 किमी तक बढ़ जाएगी. एक्सप्रेस ट्रेन करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. साथ ही वंदे भारत की रफ्तार 10-20 किमी प्रति घंटे बढ़ जाएगी.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

Previous article सीमांचल और मिथिलांचल को बड़ी सौगात, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू
Next article पूर्णिया में मौसम का मिजाज बदला, धूल भरी आंधी और वज्रपात की चेतावनी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel