[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार 916 करोड़ की लागत से डबल होगी 56 किमी रेल लाइन, ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रूट को मिली मंजूरी

916 करोड़ की लागत से डबल होगी 56 किमी रेल लाइन, ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रूट को मिली मंजूरी

0
916 करोड़ की लागत से डबल होगी 56 किमी रेल लाइन, ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रूट को मिली मंजूरी
सांकेतिक तस्वीर

Thakurganj Siliguri Double Rail Line Project: ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेलखंड के विकास को लेकर बड़ी मंजूरी मिली है. भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत आने वाली इस रेल परियोजना को स्वीकृति दे दी है. अब इस रेलखंड पर दूसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे ट्रेनों का संचालन और बेहतर हो सकेगा.

रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद करीब 56.41 किलोमीटर लंबे ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेलखंड पर डबल लाइन का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 916.18 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी.

Image 324
रेलवे बोर्ड ने जारी किया पत्र

रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने पर जोर

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस परियोजना का मकसद रेल नेटवर्क को मजबूत करना, ट्रेनों के संचालन को तेज बनाना और पूर्वोत्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर करना है. डबल लाइन बनने से इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में आने वाली बाधाएं कम होंगी और यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

रेलवे बोर्ड ने जारी किया स्वीकृति पत्र

इस परियोजना को लेकर रेलवे बोर्ड के निदेशक गति शक्ति दीपक सिंह ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मालीगांव स्थित मुख्यालय को स्वीकृति पत्र जारी किया है. इसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. रेल मंत्रालय की ओर से जारी स्वीकृति के अनुसार परियोजना की कुल लागत 916.18 करोड़ रुपये तय की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसमें सिविल कामों पर 671.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा अन्य मदों के लिए 149.69 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं. इलेक्ट्रिसिटी काम, टीआरडी और जनरेटर से जुड़े कामों पर 94.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे. रेलवे की ओर से अब आगे की प्रक्रिया पूरी कर परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: अब 30 दिनों में मिलेगी फैक्ट्री खोलने की मंजूरी, बिहार में लागू हुआ सिंगल विंडो सिस्टम

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 32 जिलों में कल बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Previous article तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार
Next article स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिले के 45 स्कूल चयनित
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel