[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के मोतिहारी से पकड़े गए आतंकी को दिल्ली ले गई NIA की टीम, रिंदा के नेटवर्क से जुड़े होने की कबूली बात

बिहार के मोतिहारी से पकड़े गए आतंकी को दिल्ली ले गई NIA की टीम, रिंदा के नेटवर्क से जुड़े होने की कबूली बात

0
बिहार के मोतिहारी से पकड़े गए आतंकी को दिल्ली ले गई NIA की टीम, रिंदा के नेटवर्क से जुड़े होने की कबूली बात
बलबीर सिंह की तस्वीर

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद एनआईए की टीम चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई. यह वही आतंकी है, जो पंजाब के चर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था. पूछताछ में बलबीर सिंह ने अपनी संलिप्तता बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और खालिस्तानी आतंकी रिंदा के नेटवर्क से होने की बात कबूली है.

एनआईए के मुताबिक, बलबीर सिंह नेपाल में बब्बर खालसा और रिंदा के नेटवर्क को मजबूत कर रहा था. वह वहां आम आदमी के वेश में घूम-घूम कर कपड़ा बेचता था, ताकि उसकी पहचान छुपी रहे. जांच में सामने आया कि नेपाल में उसके नाम से छह से अधिक बैंक अकाउंट हैं, जिनमें करोड़ों की संदिग्ध फंडिंग हुई है. यही नहीं, उसने नेपाल में अपने गुप्त नेटवर्क के जरिए युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम भी किया.

नेपाल की ओर जाने के दौरान हुआ गिरफ्तार

मोतिहारी में वह किसी खास मकसद से आया था. जैसे ही वह नेपाल जाने के लिए रक्सौल बॉर्डर की ओर बढ़ा, एनआईए और स्थानीय खुफिया एजेंसियों की निगरानी में उसे धर दबोचा गया. एजेंसियों को पहले से इनपुट था कि वह आम नागरिक की तरह साधारण कपड़ों में, बिना कोई संदिग्ध सामान के, सड़क के रास्ते नेपाल पार करने की योजना बना रहा है.

10 लाख रुपये का इनाम था घोषित

एनआईए ने पिछले साल बलबीर सिंह पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. वह देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों और साजिशों में वांछित था. नाभा जेल ब्रेक के बाद से ही वह फरार चल रहा था और नेपाल में रहकर खालिस्तानी आतंकियों के लिए काम कर रहा था.

एनआईए और अन्य एजेंसियों ने उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है. डीएनए, फंडिंग सोर्स और नेटवर्क विस्तार की दिशा में अब कार्रवाई तेज होगी. सूत्रों के मुताबिक, उसकी गिरफ्तारी से खालिस्तानी नेटवर्क की कई परतें खुलने की उम्मीद है.

Also Read: पाकिस्तानी गोलीबारी में बिहार का एक और लाल शहीद, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

Previous article CBSE Results 2025 on Digilocker: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर? जल्द करें चेक
Next article आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, जवानों का बढ़ाया हौसला
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel