[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता संवाद यात्रा 5 से, बिहार के इस जिले से करेंगे शुरुआत

तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता संवाद यात्रा 5 से, बिहार के इस जिले से करेंगे शुरुआत

0
तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता संवाद यात्रा 5 से, बिहार के इस जिले से करेंगे शुरुआत
तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 5 जनवरी से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. बता दें कि तेजस्वी यादव इस यात्रा के छठे चरण की शुरुआत पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से करेंगे. राजद की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा. तेजस्वी विभिन्न जिलों में जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं संग पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे. 

पूर्वी चंपारण से करेंगे यात्रा की शुरुआत

तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शूरुआत पूर्वी चंपारण से करेंगे. इस दौरान उनका कार्यक्रम संगठन जिला मधुबन में भी होगा. वहीं 7 जनवरी को तेजस्वी कैमूर जाएंगे जबकि 8 जनवरी को बक्सर का दौरा करेंगे. उसके बाद 11 जनवरी को वे पुलिस जिला बगहा में रहेंगे. फिर 12 जनवरी को पश्चिम चम्पारण के बेतिया और 13 जनवरी को गोपालगंज में यात्रा करेंगे. 

Also Read: ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

कार्यकर्ताओं के गृह जिला में जाकर करते हैं बातचीत

बता दें कि राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव द्वारा तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के छठे चरण का पूरा ब्यौरा जारी किया गया है. दरअसल तेजस्वी यादव इसके पहले भी राज्य के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं. इसमें जिला स्तर पर राजद के कार्यकर्ताओं के साथ उनके गृह जिला में जाकर बातचीत करते हैं.  

Previous article दिल्ली में पीएम मोदी ने चुनावी बिगुल फूंका, स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी लाभार्थियों को सौंपी
Next article वो आखिरी गेंद का सिनेमा, बुमराह ने पहले ‘बालक’ कोंस्टास को आंख दिखाई फिर ख्वाजा को भेजा पवेलियन, सेलीब्रेशन Video
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel