[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार तेज प्रताप का आरोप: खान सर ने करवाई रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या; नेपाल में हुई थी मौत

तेज प्रताप का आरोप: खान सर ने करवाई रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या; नेपाल में हुई थी मौत

0
तेज प्रताप का आरोप: खान सर ने करवाई रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या; नेपाल में हुई थी मौत
तेज प्रताप यादव और खान सर की तस्वीर

Tej Pratap Yadav: ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत का मामला गरमाता जा रहा है. अब इस मामले ने सियासी रूप ले लिया है. लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया और खान सर पर आरोप लगाया है. पुलिस अब तक मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

तेज प्रताप का जानिए पूरा बयान

एक मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, यह घटना बेहद दुखद है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी. अगर इसमें हम किसी पर इल्जाम लगायेंगे तो खान सर पर लगायेंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या करवाई है. तेज प्रताप इतने पर ही नहीं रुके. आगे उन्होंने यह भी भड़कते हुए कहा कि जो अपने ही आदमी को बोलकर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता. हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए.

एक्स पर पोस्ट कर तेज प्रताप ने की थी मांग

तेज प्रताप यादव ने प्रिंस यादव की मौत को लेकर एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद जी के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है. जनशक्ति जनता दल सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके’.

आगे यह भी लिखा, ‘साथ ही हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रौशन आनंद जी को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए अथवा कम से कम एक दिन का पेरोल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें’.

तेजस्वी यादव ने की थी जांच की मांग

इस मामले ने तेजस्वी यादव ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की. तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बिहार के सुप्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की हुई संदिग्ध मौत/हत्या की सभी पहलुओं से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द उपलब्ध होनी चाहिए ताकि मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके और पुलिस आपराधिक जांच को ससमय आगे बढ़ा सके. कोचिंग जगत में हुए हालिया विवाद संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र के लिए कतई उचित नहीं है. इस पूरे प्रकरण में बिहार सरकार और पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है’.

Also Read: रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों

Previous article महाभारत के कीचक का महल या 2200 साल पुराना साम्राज्य? नेपाल के किचकबध की खुदाई ने बढ़ाई इतिहासकारों की बेचैनी
Next article मुजफ्फरपुर: सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का टोटा, एक ही हॉल में चल रही हैं दो-दो कक्षाएं
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel