[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार तेज प्रताप यादव ने जिसे पार्टी से किया था निलंबित उसी को बनाया नया PA, लेटर किया जारी

तेज प्रताप यादव ने जिसे पार्टी से किया था निलंबित उसी को बनाया नया PA, लेटर किया जारी

0
तेज प्रताप यादव ने जिसे पार्टी से किया था निलंबित उसी को बनाया नया PA, लेटर किया जारी
मिशाल कुमार सिन्हा और तेज प्रताप की तस्वीर

Tej Pratap PA: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने नए पीए को नियुक्त कर लिया है. उन्होंने मिशाल कुमार सिन्हा को पीए बनाया है. एक लेटर पार्टी की ओर से जारी किया गया है. उस लेटर में लिखा गया कि मैं मिशाल कुमार सिन्हा को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और अपना निजी सहायक नियुक्त करता हूं.

जुलाई 2025 में मिशाल को तेज प्रताप ने किया था निलंबित

जानकारी के मुताबिक, मिशाल सिन्हा को तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल होने को लेकर निलंबित कर दिया था. 2025 के जुलाई महीने में जब तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ था, उस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को निलंबित कर दिया था.

तेज प्रताप ने क्या आरोप लगाया था?

तेज प्रताप यादव ने कहा था कि मैं आप सभी साथियों को सूचित करना चाहता हूं कि मिशाल सिन्हा मेरे यहां रहकर कुछ काम देखा करता था. लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसने मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया, जिसके ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेज मुझे प्राप्त हुए हैं. इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से मिशाल सिन्हा को अपने सभी कार्यों से स्थायी रूप से निलंबित करता हूं.

पूर्व पीए मोतीलाल के खिलाफ दर्ज कराया FIR

तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया. सोमवार की रात ही एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचे थे. FIR में तेज प्रताप यादव ने लिखा, मैं यह सूचित करना चाहता हूं कि मेरे निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय द्वारा मेरे आवास से नकद राशि और अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लिया गया है.

उन्होंने यह भी बताया था कि 22 जून को मेरे घर में रखी अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये, जो मेरी पार्टी फंड की राशि थी, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, Sony की 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook लैपटॉप, 1 Lenovo लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं.

आगे एफआईआर में लिखा, उस दिन रात लगभग 11:30 बजे मेरे ड्राइवर अनिल यादव और मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर मेरे आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा. दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि चोरी मोतीलाल राय द्वारा की गई है.

Also Read: ‘भरत तिवारी के पास कैसे आया अवैध हथियार?’, मंत्री ने उठाया सवाल, सीएम-सांसद ने कैसे किया रिएक्ट?

Previous article सुपौल मे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
Next article पहले प्रयास में 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता, सब इंस्पेक्टर से DSP बने नीरज कुमार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel