[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Teacher Transfer: 32,688 हेड मास्टरों को जिला आवंटित, अब तीन प्रखंडों का देना है विकल्प, ये है लास्ट डेट

Teacher Transfer: 32,688 हेड मास्टरों को जिला आवंटित, अब तीन प्रखंडों का देना है विकल्प, ये है लास्ट डेट

0
Teacher Transfer: 32,688 हेड मास्टरों को जिला आवंटित, अब तीन प्रखंडों का देना है विकल्प, ये है लास्ट डेट
Bihar Teacher (सांकेतिक तस्वीर )

Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चुने गए 32,688 हेड मास्टरों को जिलों का आवंटन कर दिया है. इसको लेकर गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया. शिक्षा विभाग की तरफ से यह आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है. अब प्रधान शिक्षकों को अपने आवंटित जिले के भीतर तीन-तीन प्रखंडों के विकल्प देने होंगे. इसके बाद उन्हें स्कूलों का आवंटन किया जायेगा. यह प्रक्रिया पांच से 12 अप्रैल के बीच ऑनलाइन पूरी की जायेगी. 

2645 अभ्यर्थियों को आवंटित नहीं किए गए जिले

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आयोग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के पहले, दूसरे और तीसरे विकल्पों और जिलावार रिक्तियों के आधार पर जिलों का आवंटन किया गया है. हालांकि, 2645 हेड मास्टर अभ्यर्थियों को अभी जिले आवंटित नहीं किये गये हैं. उन्हें उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार तीन- तीन जिलों के विकल्प देने का अवसर अलग से दिया जायेगा. आयोग ने कुल 36,947 सफल अभ्यर्थियों को रिकमेंड किया था, लेकिन काउंसेलिंग के दौरान 35,333 के दस्तावेज सही पाये गये. शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, तीन-तीन प्रखंडों के विकल्प देने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 अप्रैल के बाद प्रधान शिक्षकों को स्कूल आवंटित किये जायेंगे.

5 से 12 अप्रैल के बीच पूरी होगी यह प्रक्रिया

बीपीएससी की तरफ से तीसरे चरण में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों और प्रधान शिक्षकों से तीन-तीन प्रखंडों का विकल्प मांगा गया है. शिक्षा विभाग की तरफ से विकसित सॉफ्टवेयर पर पांच से 12 अप्रैल के बीच अभ्यर्थियों को विकल्प देना है. इसी समय सीमा में प्रधान शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विकल्प देंगे. इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटन करने के लिए प्रखंडों का विकल्प मांगा गया है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से विकल्प लेने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. विभाग ने डीइओ को लिखे पत्र में कहा है कि काउंसिलिंग में सफल प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के चयनित अभ्यर्थियों को ही तीन प्रखंडों का विकल्प देना है. विभाग ने यह भी साफ किया है कि पांच से 12 अप्रैल के बीच जो शिक्षक विकल्प नहीं देंगे, उनके विद्यालय का आवंटन विभाग के स्तर पर उपलब्ध रिक्ति को देखते हुए कर दिया जायेगा.

ALSO READ: अरे गजब! भूत लेने आता है राशन, मशीन में लगाता है अंगूठा, हैरान कर देगी यह घटना

Previous article KKR की लंबी छलांग, SRH की हालत खराब, 15 मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल, RCB, MI, CSK नहीं ये टीम टॉप पर
Next article Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, चेक करने का आसान तरीका यहां
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel