[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा- अब डॉक्टरों पर हमला करने वालों को नहीं मिलेगी जमानत

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा- अब डॉक्टरों पर हमला करने वालों को नहीं मिलेगी जमानत

0
सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा- अब डॉक्टरों पर हमला करने वालों को नहीं मिलेगी जमानत

पटना. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना संक्रमित लोगों की जांच और चिकित्सा में लगे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी की शर्मनाक घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने मानवता के शत्रुओं से निपटने के लिए जो अध्यादेश लाया है. वह सराहनीय कदम है. अब डॉक्टरों पर हमला करने वालों को जमानत नहीं मिलेगी. 30 दिन के भीतर जांच पूरी होगी और एक साल के भीतर फैसला सुना दिया जाएगा. नये अध्यादेश में सजा की अवधि सात साल तक और जुर्माने की राशि दो लाख तक की गई है. प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों के अभिनंदन में थाली-घंटी ही नहीं बजवायी, बल्कि असामाजिक तत्वों से उन्हें अभयदान देने वाला अध्यादेश भी लाया.

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से निपटने में साधनों की कोई कमी नहीं है. देश में अब 723 कोरोना अस्पताल हैं. इनमें दो लाख बिस्तर और 12 हजार 190 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं. स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 25 लाख एन-95 मास्क हैं और ढाई करोड़ मंगाये भी जा रहे हैं. राज्य सरकार ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 100 बेड के अस्थायी अस्पताल बनाने की पहल की है. एक तरफ सरकार संक्रमण पर विजय पाने में पूरी ताकत से लगी है, दूसरी तरफ कुछ लोग मनोबल तोड़ने वाली बयानबाजी कर रहे हैं.

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का अपने-अपने तरीके से सम्मान कर रहा है. वहीं डॉक्टर-नर्स दिनरात कारोना वायरस से सामना कर मरीजों का इलाज करने में जुटे है. इधर, कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस तरह की तमाम खबरें बिहार से आ रही हैं, जहां कुछ लोग स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस टीम को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं. इस बार ताजा मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है. जहां लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया. इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Previous article 92 साल की महिला ने कोरोना वायरस को दी पटखनी
Next article अब आप किस्तों में दे सकते हैं स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम
Avatar Of Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में उनकी गहरी रुचि है. फिलहाल मैं बतौर यूपी डेस्क इंचार्ज कार्यरत हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel