[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार “ई कैच ना ट्रॉफी ह हाथ में यादव जी” सूर्य कुमार यादव के कैच पर खेसारी का कुछ इस अंदाज में आया रिएक्शन…

“ई कैच ना ट्रॉफी ह हाथ में यादव जी” सूर्य कुमार यादव के कैच पर खेसारी का कुछ इस अंदाज में आया रिएक्शन…

0
“ई कैच ना ट्रॉफी ह हाथ में यादव जी” सूर्य कुमार यादव के कैच पर खेसारी का कुछ इस अंदाज में आया रिएक्शन…

Surya Catch: टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार 29 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हुई शानदार और सांस को रोक देने वाली जीत पर हर भारतीय जश्न में मग्न है. यह जश्न अभी कुछ दिन तक चलता रहेगा. एक तरफ सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं.

तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक के रिएक्शन भी आ रहे हैं. भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने भारत को जीत पर बधाई दी है. साथ हीं साथ सूर्य कुमार यादव को उनके शानदार कैच पर प्रतिक्रिया भी दी है.

कुछ इस अंदाज में दी बधाई

खेसारी लाल यादव ने भारत की जीत को लेकर एक्स ( पहले ट्विटर ) पर लिखा, “विश्व कप जीतने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हम सब गर्वित हैं. आपकी कड़ी मेहनत, धैर्य और टीम की भावना ने 11 साल बाद फिर से हमारे इस सपने को साकार किया है. टीम भारत की इस अद्वितीय विजय को सलाम करता हूं. जय हिंद. वहीं सूर्य कुमार यादव के कैच पर कहा, “ई कैच ना ट्रॉफी ह हाथ में यादव जी.” – https://x.com/khesariLY/status/1807254116944527852

सूर्या का कैच मैच का टर्निंग पॉइंट

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में शनिवार 29 जून को भारत ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया. इसमें सूर्य कुमार यादव ने अंतिम में डेविड मिलर का शानदार कैच लिया. जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. लोगों का तो कहना है कि यही वो कैच है जिसने कप को दिलाया है.

दरअसल, भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड का खिताब जीता है. यह फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था. 2007 में टूर्नामेंट का पहला एडीशन खेला गया था. अब 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरा टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.

Previous article Bigg Boss OTT 3 के ‘वीकेंड के वॉर’ में अनिल कपूर के सवालों के घेरे में आए ये 5 घरवाले, शिवानी को कहा अटेंशन सीकर
Next article Must Visit Museums in India: भारत के इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराते हैं ये मशहूर संग्रहालय
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel