[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल नेपाल से भटककर सुपौल पहुंचा जंगली हिरण, ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

नेपाल से भटककर सुपौल पहुंचा जंगली हिरण, ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

0
नेपाल से भटककर सुपौल पहुंचा जंगली हिरण, ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत अंतर्गत नबीपुर गांव के वार्ड चार में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब नेपाल के जंगल से कोसी नदी के रास्ते भटककर एक जंगली हिरण गांव में प्रवेश कर गया. हिरण गांव में इधर-उधर भागते हुए बद्री मंडल, दिनेश मंडल एवं सतराज मंडल के घर तक पहुंच गया. जहां ग्रामीणों ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया सतीश कुमार पांडे को सूचना दी. मुखिया ने तत्काल जंगली हिरण को सुरक्षित स्थान पर रखवाया और वन प्रमंडल सुपौल के अधिकारियों के साथ-साथ भपटियाही थाना अध्यक्ष, बीडीओ एवं सीओ को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद वन प्रमंडल सुपौल की रेस्क्यू टीम के कर्मी विशाल कुमार एवं श्याम कुमार शाहपुर गांव पहुंचे. जंगली हिरण को अपने साथ ले गए. रेस्क्यू टीम ने बताया कि वन विभाग के निर्देशानुसार जंगली हिरण को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया जाएगा. इस मौके पर मुखिया सतीश कुमार पांडे के साथ राम प्रकाश पांडे, रामचंद्र शर्मा, मुरारी सिंह, रामनरेश यादव, संतोष सिंह, पिंटू पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. जंगली हिरण को देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गयी थी. ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel