[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल अज्ञात वाहन की ठोकर से पश्चिम बंगाल के वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से पश्चिम बंगाल के वृद्ध की मौत

0
अज्ञात वाहन की ठोकर से पश्चिम बंगाल के वृद्ध की मौत

सिमराही में रह कर आम का पौधा फेरी लगा कर करता था बिक्री

प्रतापगंज

थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 स्थित गढ़िया पेट्रोल पंप से पूरब मंगलवार की सुबह एक साइकिल सवार वृद्ध की अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल स्थित जिला मुर्शिदाबाद थाना होड़ीयारपाड़ा के रहने वाला मूकबुल हुसैन मंडल (60) के रूप में की गयी. घटना सुबह 07 बजे की बताई जाती है. मृतक के भतीजा मनुउद्दीन शेख ने बताया कि वे लोग सिमराही में रहकर आम के छोटे-छोटे पौधे को फेरी लगाकर बेचने का काम करते हैं. मंगलवार की सुबह चाचा पौधे को साइकिल पर लेकर फेरी के लिए निकला था. कुछ देर बाद उसके पीछे हमलोग भी साइकिल लेकर निकले. जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे निकले तो देखा कि सड़क किनारे चाचा गंभीर स्थिति में जख्मी होकर मूर्क्षित अवस्था में गिरा हुआ है. जिसके बाद थाना को सूचना दी. थाना से पुअनि अमित कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी व्यक्ति को सीएचसी प्रतापगंज लाया गया. जहां उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में पुअनि अमित ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel