[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल नगर परिषद की बैठक : शहर में बनाया जायेगा वेलकम गेट, वार्ड में लगाये जायेंगे नोटिफिकेशन बोर्ड

नगर परिषद की बैठक : शहर में बनाया जायेगा वेलकम गेट, वार्ड में लगाये जायेंगे नोटिफिकेशन बोर्ड

0
नगर परिषद की बैठक : शहर में बनाया जायेगा वेलकम गेट, वार्ड में लगाये जायेंगे नोटिफिकेशन बोर्ड

सुपौल. नगर परिषद सभागार में शनिवार को साधारण बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें नप के ईओ अजीत कुमार शर्मा सहित सभी वार्ड पार्षद एवं नप कर्मी मौजूद थे. करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में वार्ड पार्षदों ने जनसरोकार से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए. बैठक में सबसे पहले एकल निविदा एवं पूर्व विफल निविदा को निरस्त कर पुनर्निविदा पर विचार किया गया. वहीं क्यूआर कोड एवं हाउस होल्ड सर्वे की समीक्षा की गई. शहर में जलरहित पेशाब घर के निर्माण, वेलकम गेट, साईनेज बोर्ड आदि लगाने पर विस्तार से चर्चा की गई. वहीं नई योजनाओं को लेकर वार्ड पार्षदों से रायशुमारी भी की गई. साथ ही बीते साधारण बोर्ड की बैठक एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में हुए निर्णयों की संपुष्टि की गई. जिसके बाद बैठक में शामिल वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए मुख्य पार्षद व ईओ से निदान की मांग की. बैठक में नप में प्रधान सहायक, लेखापाल, कर निरीक्षक एवं योजना प्रभारी के खाली पड़े पदों पर भी चर्चा हुई. जिस पर ईओ ने कहा कि 18 जून को सभी खाली चार पदों पर कर्मियों की नियुक्ति के लिए बैठक की जाएगी. मौके पर उप मुख्य पार्षद रजिया प्रवीण, मनीष कुमार सिंह, गगन ठाकुर, राजकिशोर कामत, राजा हुसैन, शिवराम यादव, कंचन देवी, ज्योति कुमारी, मो जावेद अख्तर, संदीप कुमार, शंकर राम, अजीत कुमार आर्य, संगीता देवी, सरस्वती देवी, फरहाना सुलतान, गीता सिंह, जयमाला देवी, लक्ष्मी देवी, मिथिलेश मंडल, शिवजी कामत, रूकसाना खातुन, गुलशन आरा, खोदेजा खातून आदि मौजूद थी.

अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा

बैठक में सबसे अहम मुद्दा शहर की सड़कों का अतिक्रमण रहा. अधिकांश वार्ड पार्षदों ने शहर के मुख्य मार्गों पर आए दिन अतिक्रमण के कारण लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठी. वार्ड पार्षदों ने बताया कि अधिकांश फुटपाथी दुकानदार सड़क पर ही दुकान लगाते हैं. इससे चौड़ी सड़कें भी सकरी हो जाती है. इससे आवागमन में वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी होती है. साथ ही वार्ड पार्षदों ने कहा कि शहर में ऑटो स्टैंड बनाया गया है, बावजूद ई-रिक्शा व ऑटो चालक नियम के विरुद्ध शहर के सभी व्यस्तम चौक-चौराहों पर ही गाड़ी खड़ी करते हैं. जिससे जाम की समस्या बनी रहती है जिस पर ईओ ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर पहले भी शहर में कई बार अभियान चलाया गया है. उन्होंने कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई व्यवसायी नाला या उससे बाहर दुकान लगाते हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई करें. मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव ने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए फिलहाल 10 नगर दूत की बहाली की गई है. वहीं जिला प्रशासन को भी जाम की समस्या से अवगत कराया गया है. जल्द ही नप एवं जिला प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण खाली कराया जायेगा.

किस्त लेने के बाद भी आवास का नहीं किया गया पूर्ण निर्माण

पीएम शहरी आवास योजना का भी मुद्दा जोर-शोर से सदन में उठा. कई पार्षदों ने अपने वार्डों में लाभुकों को पीएम आवास का किस्त नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर ईओ ने कहा कि जून 2015 में इस योजना की शुरूआत हुई. तब से अब तक 6 फेज में 2552 आवेदन मिले. ये सभी आवेदन स्वीकृत किये गये . इसमें 2525 लाभुकों को कार्यादेश दिया गया. जिनमें अब तक 1035 लाभुकों ने निर्माण पूर्ण कर लिया है. बीते 10 मई 2024 से अब तक 109 लाभुकों का आवास निर्माण पूर्ण कराया गया है. शेष 2198 लाभुकों को पहली, 1659 को दूसरी, 1127 को तीसरी की राशि दी जा चुकी है. ईओ ने कहा कि दिसंबर 2024 तक शेष 1490 लाभुकों का आवास निर्माण पूर्ण करवाकर राशि आवंटित कराने का लक्ष्य रखा गया है.

नल जल योजना को लेकर वार्ड पार्षदों ने जताई नाराजगी

नल-जल योजना को लेकर वार्ड पार्षदों में काफी नाराजगी देखने को मिली. वार्ड पार्षदों ने हर घर नल-जल योजना के तहत कराये गए कार्य से असंतुष्ट दिखे. वार्ड पार्षदों ने बताया कि कही नल नही पहुंचा है तो जल की आपूर्ति शुरू नही हुई है. कई जगहों पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है. वहीं ईओ ने कहा कि नप क्षेत्र के 16 वार्डों में बुडको द्वारा कार्य किया गया है. जबकि शेष 12 वार्ड में ही नप द्वारा कार्य कराया गया है. अगर नप द्वारा काम कराये वार्डों में समस्या है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा. जबकि बुडको द्वारा काम कराये गये वार्डों के स्थिति की जानकारी ली जा रही है. सरकारी प्रावधान के अनुसार ही कार्य होगा. किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दास्त नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel