[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत

बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत

0
बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत

-बादलों की दस्तक और फुहारों से खिल उठे चेहरे, किसानों के लिए भी बनी राहत की सौगात

प्रतापगंज.

प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई. सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत प्रदान की. क्षेत्र के लोग लंबे समय से तेज धूप और बढ़ते तापमान की मार झेल रहे थे. चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया था, जबकि उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को भी प्रभावित कर रखा था. बीते 29 मई को हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन उसके बाद फिर तेज धूप निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी.

खेतों में बढ़ी नमी, फसलों को मिलेगा लाभ

शनिवार सुबह जैसे ही बादलों ने आसमान को ढका और हल्की बारिश शुरू हुई, लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई देने लगी. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया. वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलेगा. किसानों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में अगले एक सप्ताह तक फसलों को सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel