[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल पैक्स चुनाव : आज दो प्रखंड के 31 पंचायतों में होगा मतदान

पैक्स चुनाव : आज दो प्रखंड के 31 पंचायतों में होगा मतदान

0
पैक्स चुनाव : आज दो प्रखंड के 31 पंचायतों में होगा मतदान

– सुपौल प्रखंड के 18 पैक्सों के लिए बनाये गये 92 मतदान केंद्रों पर 57 हजार 531 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग – पिपरा प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए 49 मतदान केंद्रों पर 30 हजार 20 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग सुपौल. जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स चुनाव के चौथे चरण में सुपौल एवं पिपरा प्रखंड में रविवार को मतदान होगा. जिसको लेकर शनिवार को स्टेडियम परिसर में एडीएम राशीद कलीम अंसारी ने चुनाव में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित चुनाव में शामिल कर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर विस्तृत जानकारी दी. एडीएम ने कहा कि प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स चुनाव के चौथे चरण में रविवार को सुपौल एवं पिपरा प्रखंड के 31 पंचायत में रविवार को चुनाव होगा. कहा कि पैक्स चुनाव भी महत्वपूर्ण चुनाव है. विधि व्यवस्था संधारण को लेकर तीन जोन बनाये गये हैं. जिसमें प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. कहा कि यह चुनाव काफी संवेदनशील चुनाव है, लोकल चुनाव है. चुनाव कार्य में शामिल कर्मियों एवं पदाधिकारियों से कहा कि वह चुनाव में ईमानदारी से काम करेंगे. कहा कि चुनाव कार्य में शामिल अगर किसी भी कर्मी या अधिकारी के द्वारा कोई गड़बड़ी या किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. बूथ पर प्रतिनियुक्ति अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने बूथ के मत पत्र के साथ वाहन से सीधे मतदान केंद्र जाएंगे.

सुबह सात बजे से होगा मतदान

मतदान रविवार को सुबह 7:00 से शाम के 4:30 बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्ति के बाद उसी वाहन से मतपेटी के साथ पहले सभी आउटडोर स्टेडियम आएंगे. जहां वाहन कोषांग को अपनी अपनी गाड़ी सुपुर्द करेंगे. इसके बाद बीएसएस कॉलेज में बने वज्रगृह में मतपेटी जमा करेंगे. जिसके बाद बुधवार को मतगणना की जायेगी. चुनाव को लेकर बनाये गये तीन जोन सुपौल व पिपरा में निष्पक्ष रूप से पैक्स चुनाव कराने को लेकर प्रशासन द्वारा तीन जोन बनाये गये हैं. जिन में कुल 49 पीसीसीपी, 31 सेक्टर और 10 जोन बनाये गये हैं. जिसमें प्रखंड स्तरीय से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. सदर प्रखंड में पीसीसीपी की संख्या 34, सेक्टर 18 एवं जोन 06 बनाये गये हैं. वहीं पिपरा में 15 पीसीसीपी, 13 सेक्टर व चार जोन बनाये गये हैं. मतदान के लिए किसी दस्तावेज का कर सकते हैं उपयोगमतदाता की पहचान के लिए 17 प्रकार के दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज होना जरूरी है. जिसमें मुख्य रूप से वैध पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान, आधार कार्ड, राज्य व केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या समिति, सार्वजनिक कंपनियों द्वारा कर्मचारी को जारी किये गये फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों द्वारा निर्गत फोटो युक्त छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त वैध पासबुक या किसान पासबुक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग अनुसूची-1/पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 से संबंधित फोटो युक्त जाति प्रमाण पत्र, फोटो युक्त वैध शस्त्र लाइसेंस, फोटो युक्त संपत्ति संबंधित दस्तावेज, फोटो युक्त मूल पेंशन दस्तावेज, फोटो युक्त वैध रेलवे पास, फोटो युक्त शारीरिक रूप से अपंगता प्रमाण पत्र, फोटो युक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी फोटो युक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत भारत महापंजीयक द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel