[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल वीर लोरिक महोत्सव आज : महोत्सव में सजेंगी सुरों की महफिल

वीर लोरिक महोत्सव आज : महोत्सव में सजेंगी सुरों की महफिल

0
वीर लोरिक महोत्सव आज : महोत्सव में सजेंगी सुरों की महफिल

– अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान दिखाएंगे अपना दांव-पेच- कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया भव्य पंडाल व मंच सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी में मां वन देवी दुर्गा स्थान व हरदी गढ़ लोरिक धाम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में 19 दिसंबर से 03 दिवसीय वीर लोरिक महोत्सव मनाया जाएगा. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है. महोत्सव को लेकर मंच व पंडाल निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है. साथ ही दोनों योद्धा वीर लोरिक व बैंगठा चमार की प्रतिमा को भी अंतिम रूप दे दिया गया है. इसके अलावा मां वन देवी दुर्गा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. महोत्सव के आयोजन को लेकर हरदी सहित आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है. 19 से 21 दिसंबर तक होने वाले इस महोत्सव में तीन दिनों तक सुरों की महफिल सजेंगी. कार्यक्रम में 19 दिसंबर को गजल गायक कुमार सत्यम, कृष्ण चंद्रवशी, शशि प्रभा, 20 दिसंबर को ज्योति माही, श्रुति मौसम एवं 21 दिसंबर को शिखा सिंह, सावन भाग लेंगी. इसके अलावे 20 एवं 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों के पहलवान भाग लेंगे. जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल व मंच का निर्माण कराया गया है. महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल के अगल-बगल में अस्थायी दुकानें भी स्थानीय लोगों द्वारा लगाया गया है.

स्मारिका का होगा विमोचन

महोत्सव के मौके पर एक स्मारिका का विमोचन किया जाएगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम को बेहतर व आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर एक तैयारी की जा रही है. आयोजन स्थल की साफ-सफाई के साथ मंच व पंडाल निर्माण का पूरा कर लिया गया है.

23 विभागों का लगाया जायेगा स्टॉल

वीर लोरिक महोत्सव में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा. जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. प्रभारी डीएम राशिद कलीम अंसारी ने बताया कि जीविका, सुधा डेयरी, जिला वन प्रमंडल, पीएचईडी, उद्योग विभाग, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पशुपालन, स्वास्थ्य, बिजली विभाग, कल्याण विभाग, डीआरसीसी, मद्य निषेध, परिवहन, सहकारिता, पंचायती राज, कृषि एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का स्टॉल लगाया जाएगा.

कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह

वीर लोरिक महोत्सव कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है. खासकर जो लोग संगीत व कुश्ती के प्रेमी है. ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है. जरूरत है इसे और भव्य व आकर्षक रूप देने की. ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है.

सुरक्षा को लेकर किया गया पुख्ता इंतजाम

महोत्सव को शांति पूर्ण रूप से सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है. विधि व्यवस्था को लेकर महोत्सव स्थल एवं आस पास के क्षेत्र में मजिस्ट्रेट सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही मेला के विधि व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा स्थानीय करीब 100 युवाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

भव्य मेला का किया गया आयोजन

वीर लोरिक महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर भव्य मेला का किया गया है आयोजन. ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो कई वर्षों इस वीर लोरिक महोत्सव के अवसर पर मेला का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस बार भव्य मेला देखने को मिल रहा है. इस बार मेला में मौत का कुआं, ब्रेक डांस झूला सहित करीब एक दर्जन विभिन्न प्रकार के झूला भी है. वही 100 से अधिक मनिहारी का दुकान हैं. एक से बढ़कर एक खाने का स्टॉल भी लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel