[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

0
बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

त्रिवेणीगंज. एनएच 327 ई जदिया-त्रिवेणीगंज मुख्य सड़क पर समधिनिया मोड़ के समीप बाइक व ई-रिक्शा के टक्कर में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे राहगीरों एवं आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जख्मियों में बाइक चालक नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नंबर 17 निवासी प्रदीप स्वर्णकार का 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और पीछे बैठा उसी वार्ड के अरुण स्वर्णकार का 24 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार है. अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि दोनों जख्मी बाइक से डपरखा विशनपुर दुर्गा मंदिर पूजा करने जा रहा था. इसी क्रम में जदिया की ओर से आ रही ई-रिक्शा से बाइक की भिड़ंत हो गयी, जिसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel