[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सर्पदंश से दो वर्षीय बच्ची की मौत, एकलौती पुत्री के मौत से मचा कोहराम

सर्पदंश से दो वर्षीय बच्ची की मौत, एकलौती पुत्री के मौत से मचा कोहराम

0
सर्पदंश से दो वर्षीय बच्ची की मौत, एकलौती पुत्री के मौत से मचा कोहराम

फोटो- 15 कैप्सन – बच्ची का फाइल फोटो. प्रतिनिधि, बलुआ बाजार ललितग्राम थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में मंगलवार की सुबह सर्पदंश से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. उक्त मृतक बच्ची लक्ष्मीनियां वार्ड नंबर 11 निवासी राजेंद्र मंडल की पुत्री दो वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी बताया जाता है. मिली जानकारी मुताबिक उक्त बच्ची सुबह अपने घर के बरामदा पर खेल रही थी. जबकि घर के अन्य सदस्य घरेलू कार्य में व्यस्त थे. बच्ची के खेलने के क्रम में घर के पूरब दिशा से अचानक ब्लैक कोबरा सांप बच्ची को दंश कर दिया. इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां दौर कर अपनी पुत्री के पास आई. जहां सांप के भागते देख और बच्ची के बाएं पैर पर दो जगह सांप के काटने की चिह्न देखकर शोर मचाने के बाद अन्य लोग घटनास्थल पर जुट कर बच्ची के पैर को बांधकर परिजन आनन-फानन में बच्ची को प्रतापगंज सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उक्त बच्ची की प्राथमिक उपचार के बाद पुनः बच्ची को वहां हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जिसके बाद उक्त बच्ची के परिजन के द्वारा राघोपुर सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां बच्ची की उपचार कर पुनः सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. हालांकि तीन अस्पताल के लंबी दूरी तय करने वो समय का तकाजा और दबाई की अनुपलब्धता का एक कारण भी बच्ची के मौत का वजह बताई जा रही है. इधर बच्ची की मौत के खबर सुनने के बाद परिजन में कोहराम मच गया है. जबकि एकलौती पुत्री के वियोग में उसकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मां बच्ची के नाम लेकर बार-बार बेहोश हो रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel