[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

0
दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

निर्मली. नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोजा बेला पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित बसबिट्टी चौक पर गुरुवार की रात आग लगने से परमानंद यादव की चाय दुकान व श्याम सुंदर सिंह की मिठाई दुकान जल गई. पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, वे रोज की तरह बुधवार रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. देर रात करीब 12 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकानों में आग लग गई है. सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले ली थी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर सके और बेबस होकर तमाशबीन बने रहे. घटना की सूचना तुरंत निर्मली स्थित अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन लगभग 10 किलोमीटर की दूरी होने के कारण दमकल के पहुंचने में देरी हो गई. जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. इस अगलगी में दुकानों में रखी नगदी, फ्रिज, फल, पेट्रोल, बिस्कुट समेत करीब 05 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. मिठाई दुकानदार श्याम सुंदर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शाम के समय एक युवक मिठाई लेने आया था. जब उसे मिठाई खत्म होने की बात बताई गई, तो उसने सार्वजनिक रूप से दुकान में आग लगाने की धमकी दी थी. स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि करीब सात युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल, मामले को लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायत के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है. वहीं, नदी थाना अध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel