[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में बेहोश हुई दो छात्राएं, अफरा-तफरी

एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में बेहोश हुई दो छात्राएं, अफरा-तफरी

0
एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में बेहोश हुई दो छात्राएं, अफरा-तफरी

निर्मली. एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. बेहोश होने वाली छात्राओं की पहचान रानी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद स्कूल प्रशासन और सहपाठियों में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. एक क्लास समाप्त होने के बाद दूसरी घंटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. वे बेहोश हो गई. आनन-फानन में सहपाठियों और स्कूल स्टाफ की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों छात्राओं को बेहोशी की हालत में लाया गया था. प्राथमिक जांच और उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर है. वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. इधर, छात्राओं के बेहोश होने की खबर फैलते ही स्कूल और अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. सहपाठियों और परिजनों में चिंता देखी गई. हालांकि, चिकित्सा टीम ने समय रहते उपचार शुरू कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. डॉक्टरों के अनुसार, कमजोरी, तनाव या अन्य स्वास्थ्य कारणों की जांच की जा रही है. स्कूल के प्रिंसिपल मो साजिद इकबाल कैफी ने बताया कि क्लास के दौरान अचानक यह घटना हुई और तुरंत छात्राओं को अस्पताल भेजा गया. अब फिलहाल ठीक है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel