[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल करेंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, तीसरा झुलसा

करेंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, तीसरा झुलसा

0
करेंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, तीसरा झुलसा

निर्मली. थाना क्षेत्र के बेलासिंगरमोती पंचायत के वार्ड नंबर 01 के समीप कोसी नदी के दलदल में फंसे मवेशी को निकालने के दौरान बुधवार की रात करेंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में तीसरा भाई विकास कुमार गंभीर रूप से झुलस गया. मृतकों की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के बेलासिंगारमोती पंचायत वार्ड एक निवासी राजेंद्र मंडल के लगभग 16 वर्षीय जय प्रकाश मंडल व लगभग 19 वर्षीय ओम प्रकाश मंडल के रूप में की गयी. जिसमें जय प्रकाश 11वीं के छात्र और ओम प्रकाश 12वीं पास था. बताया जा रहा है कि चारा खिलाकर लौटने के दौरान कोसी नदी के दलदल में राजेंद्र मंडल की मवेशी फंस गयी थी. बुधवार की रात राजेंद्र मंडल और उनके तीन पुत्र सहित अन्य लोग मवेशी को दलदल से निकालने गए थे. जहां बगल के खेत में लगे बिजली तार के संपर्क में दोनों छात्र आ गये, उसे बचाने के क्रम में तीसरा भाई भी करेंट की चपेट में आ गया. इस घटना में दो भाई की मौत हो गयी, जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी है. घटना को लेकर मृतक के घर में कोहराम मच गया है. निर्मली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि करेंट से दो छात्रों की मौत हुई है. तीसरा जख्मी खतरे से बाहर है. निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में दो छात्रों को लाया गया था. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel