[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक वृद्ध की मौत, एक जख्मी

ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक वृद्ध की मौत, एक जख्मी

0
ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक वृद्ध की मौत, एक जख्मी

सरायगढ़. एनएच 27 पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा चौक के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि बाइक पर बैठे एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई. बाइक चालक किशनपुर थाना क्षेत्र के करैहिया गांव के वार्ड 11 निवासी मो जलील 55 साल और बाइक पर सवार मो अब्बास 75 साल बाइक से मधुबनी जिला के फुलपरास गांव जा रहा था. झाझा चौक के पास सिमराही से निर्मली की ओर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया. इसके बाद बाइक पर सवार मो अब्बास 75 साल की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि बाइक चालक मो जलील गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मो जलील को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ लक्ष्मीकांत राय ने घायल मो जलील का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण घायल मो जलील को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया. भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मो अब्बास के लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मो अब्बास की घटना स्थल पर ही मौत होने को लेकर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई. एनएच 27 कुछ देर के लिए वन वे हो गया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद छोटे बड़े वाहनों की जाम हटाया गया. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों द्वारा फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद ट्रक चालक और मालिक के विरुद्ध कांड दर्ज किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel