[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक को खलासी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक को खलासी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

0
गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक को खलासी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

निर्मली थाना क्षेत्र के एनएच 57 मुख्य मार्ग में सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गिट्टी लदे एक ट्रक को लूटने के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. गोली ट्रक के खलासी के माथे को छूकर निकली है. जिससे खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया. जहां उपस्थित डॉक्टर सौरभ सुमन के द्वारा जख्मी का इलाज किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जख्मी 30 वर्षीय बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के खुशलपुर गांव निवासी मुकलेसुर शेख के पुत्र रकीम शेख एवं चालक सफिकुल शेख के पुत्र पीरोज शेख ने बताया कि वह बंगाल से ट्रक में गिट्टी लोड कर बिहार आ रहा था. झंझारपुर में गिट्टी अनलोड करना था. इसी दौरान मझारी के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जख्मी ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी उसका पीछा कर रहा था. जब टोल प्लाजा क्रॉस किया तो उसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी. जिस गोली से खलासी के माथे से छूकर निकल गयी. जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इधर सूचना मिलते ही निर्मली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजू रंजन कुमार व थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel