[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ट्रक स्लीपर से टकराया, ड्राइवर व खलासी की मौत

ट्रक स्लीपर से टकराया, ड्राइवर व खलासी की मौत

0
ट्रक स्लीपर से टकराया, ड्राइवर व खलासी की मौत

– सुपौल-पिपरा पथ में दीनापट्टी पुल के पास शनिवार सुबह की घटना – दोनों मृतक पटना जिला के थे निवासी, पुलिस कर रही है जांच – हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज पिपरा. सुपौल-पिपरा पथ में दीनापट्टी पुल के पास एनएच 327 ई पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे रखे स्लीपर से टकरा गया. हादसे में ट्रक चालक व खलासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान पटना जिला के सालिमपुर बिहटा थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी सुभाष सिंह के पुत्र निशांत कुमार (21) और फतुहा थाना क्षेत्र के कोलहर यामी टोला निवासी विनोद प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार (22) के रूप में की गई है, जबकि घायल व्यक्ति पटना निवासी राजू कुमार है. बताया जाता है कि सुपौल-पिपरा पथरा में दीनापट्टी पुल के पास एनएच 327 के किनारे रेलवे ठेकेदार द्वारा रेल पटरी के नीचे बिछाए जाने वाली स्लीपर को जमा कर रखा गया है. शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक उस होकर गुजर रहा था. इस दौरान दीनापट्टी पुल के पास सड़क किनारे जमा स्लीपर से ट्रक टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में सवार राजू कुमार ट्रक का शीशा तोड़कर बाहर आकर गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं ड्राइवर निशांत कुमार और खलासी अंकित कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल भेजवाया. वहीं ट्रक के केबिन में फंसे दोनों शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel