[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल अतिक्रमण के शिकंजे में त्रिवेणीगंज के लोग, हर दिन जाम से बेहाल शहर की रफ्तार

अतिक्रमण के शिकंजे में त्रिवेणीगंज के लोग, हर दिन जाम से बेहाल शहर की रफ्तार

0
अतिक्रमण के शिकंजे में त्रिवेणीगंज के लोग, हर दिन जाम से बेहाल शहर की रफ्तार
जाम से बेहाल शहर की रफ्तार

त्रिवेणीगंज (सुपौल) से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Triveniganj Traffic Jam: नगर परिषद क्षेत्र का त्रिवेणीगंज बाजार इन दिनों अतिक्रमण और भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है. शहर की मुख्य सड़क एनएच-327ई से लेकर सब्जी मंडी, मेला ग्राउंड, दुर्गा मंदिर और पंचमुखी चौक तक अवैध कब्जों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है.

सड़क पर ठेले और वाहनों का कब्जा, हर दिन लग रहा जाम

त्रिवेणीगंज में अतिक्रमण अब अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समस्या का रूप ले चुका है. मुख्य मार्गों के दोनों किनारों पर ठेले, ऑटो और ई-रिक्शा खड़े किए जा रहे हैं. वहीं कई दुकानदारों ने नालों और सड़कों तक अपनी दुकानें फैला दी हैं. इसका सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है और दोपहर बाद एनएच-327ई पर वाहनों की लंबी कतार लगना आम बात हो गई है.

प्रशासन के निर्देश कागजों तक सीमित

अनुमंडल प्रशासन ने पूर्व में ई-रिक्शा और ऑटो के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित करने, लोडिंग-अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित करने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है.

“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उठते रहे सवाल

नगर प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाता रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई अक्सर छोटे और कमजोर दुकानदारों तक सीमित रह जाती है, जबकि प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता. यही वजह है कि अभियान समाप्त होते ही फिर से सड़कें अतिक्रमण की चपेट में आ जाती हैं.

व्यापारियों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

लगातार जाम की समस्या से परेशान व्यापारियों ने भी प्रशासन के समक्ष अपनी चिंता जाहिर की है. व्यापार संघ के प्रतिनिधियों ने एसडीएम और डीएम को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने, स्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है. व्यापारियों का कहना है कि लगातार जाम लगने से ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

Triveniganj Traffic Jam: अगले सप्ताह अभियान चलाने का दावा

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राज साहिल ने बताया कि अगले सप्ताह अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा. साथ ही टेंपो स्टैंड और ई-रिक्शा पार्किंग के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. अब शहरवासियों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel