[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दूसरे सेमीफाइनल मैच में त्रिवेणीगंज ने किसनपुर को चार विकेट से हराया

दूसरे सेमीफाइनल मैच में त्रिवेणीगंज ने किसनपुर को चार विकेट से हराया

0
दूसरे सेमीफाइनल मैच में त्रिवेणीगंज ने किसनपुर को चार विकेट से हराया

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हाई स्कूल मैदान में बाल विजय क्रिकेट क्लब के बैनर तले आयोजित गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 के छठे दिन सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला किसनपुर और त्रिवेणीगंज की टीमों के बीच हुआ. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे. टॉस जीतकर किसनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला टीम के लिए सही साबित नहीं हो सका. किसनपुर की बल्लेबाजी बेहद कमजोर रही और पूरी टीम 15वें ओवर में मात्र 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम के बल्लेबाज त्रिवेणीगंज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे किसनपुर बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही. त्रिवेणीगंज के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुर्शिद ने 4 ओवर में 12 देकर 4 विकेट लिया. 86 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिवेणीगंज की टीम ने संयमित और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया. हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने कुछ विकेट जरूर गंवाए. लेकिन अंततः 17वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच त्रिवेणीगंज के खिलाड़ी मुर्शिद को दिया गया. इस जीत के साथ ही त्रिवेणीगंज की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल बॉयज इलेवन सहरसा और त्रिवेणीगंज के बीच खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 के आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है. युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है. सभी की निगाहें अब फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई है. जहां दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. मौके पर अध्यक्ष मनीष कुमार यादव, सचिव आशीष साह, अंपायर कैफी आजमी, मुकेश साह, कमेंटेटर राजेश कुमार, सना चांद, संजीव कर्ण, बबलू सिंह, चेतन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, शंकर यादव, प्रशांत कुमार, प्रमोद यादव, गोलू बुमराह, मोनू कुमार, युगल जायसवाल, सुमित, सुभाष आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel