[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल स्थानांतरित एसडीएम को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

स्थानांतरित एसडीएम को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

0
स्थानांतरित एसडीएम को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार का विदाई सह समारोह अत्यंत ही भावपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया. बेहतरीन क्रियाकलाप के लिए साधु समाज सहित स्थानीय लोगों के द्वारा फूल माला, बुके, शॉल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. समारोह का संचालन करते हुए न्यास समिति के सचिव डॉ अमन कुमार ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदारी और मिलनसार व्यवहार के कारण आम आवाम के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. इनका क्रियाकलाप काफी जानदार और शानदार रहा है. समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने कहा कि मुझे सुपौल से जाने का दुःख है, लेकिन नयी जिम्मेदारी के लिए उत्साहित हूं. आप सभी से विदा लेना थोड़ा दुखद है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम सभी हमेशा संपर्क में बने रहेंगे. कार्यकाल में आप सबों का हमेशा सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं. वक्ताओं ने कहा कि आपको नई भूमिका की शुरूआत के लिए हम लोगों की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं. डॉ दयानंद भारती, हृदय नारायण मुखिया एवं जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि आपकी कमी सुपौल वासी को हमेशा खलेगी, लेकिन निरंतर रूप से आगे बढ़ते रहना ही जीवन है. कुछ पाने के लिए हमेशा ही कुछ न कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है. हम सभी आपके अगले सुखद सफर की कामना करते हैं. समारोह में देवेन्द्र प्रसाद यादव, अरूण यादव, भगवानदत्त यादव, जीवनेश्वर पाठक, सुधीर मिश्र, संत नरेश दास, छुतहरू शर्मा, सचिंद्र दास, कृष्ण कुमार, राम प्रसाद यादव, शशि भूषण मंडल, शंभू यादव आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel