[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन, हर दिन शहर में लगता है जाम

यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन, हर दिन शहर में लगता है जाम

0
यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन, हर दिन शहर में लगता है जाम

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पिपरा बाजार आए दिन जाम की समस्या से कराह रहा है. एनएच 327 ई और एनएच 106 सुपौल-त्रिवेणीगंज और सिमराही-सिंहेश्वर मार्ग से भारी संख्या में वाहनों का आना जाना होता है. यह बाजार हमेशा से संकीर्ण रहा है. जिस कारण जाम की समस्या होती है. जिससे कई बार छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती है. जिसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर कुछ दिनों के लिए ट्रेफिक पुलिस की भी तैनाती की गई थी. जिससे नगर वासियों को कुछ राहत मिली थी. लेकिन दो तीन माह पूर्व यहां से ट्रैफिक पुलिस को हटा दिया गया है. जिससे पुनः जाम की समस्या से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है लगातार लग रहें जाम की समस्या से मुक्ति के लिए पुनः ट्रेफिक पुलिस तैनात की जाय. लोगों का कहना है कि पुलिस वाहन चेकिंग कर अवैध कागजातों या बिना हेलमेट या बगैर सीट बेल्ट जैसे अनेकों तरह के फोल्ड रहने पर वाहन मालिकों के नाम चालान तो काटते हैं. लेकिन जाम की समस्या से अनभिज्ञ रहते हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पहले पिपरा बाजार में ट्रैफिक पुलिस को दिया था, लेकिन अब यहां नहीं है. जिस कारण जाम की समस्या होती रहती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel