[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल चार पहिया वाहन को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक जख्मी

चार पहिया वाहन को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक जख्मी

0
चार पहिया वाहन को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक जख्मी

त्रिवेणीगंज. श्यामनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बघला वार्ड संख्या 9 स्थित कलभट के समीप की है, जहां ट्रैक्टर सड़क से फिसलकर पटवा के खेत में जा पलटा. सड़क दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों ने बताया कि अब घायल की स्थिति स्थिर है. वह खतरे से बाहर है. घायल युवक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के नाढ़ी गावं वार्ड नंबर 3 निवासी धनेसर यादव के 18 वर्षीय पुत्र रिकेश कुमार के रूप में की गई है. रिकेश ने बताया कि वह मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरा खाप से कुमरोट मिट्टी लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नप क्षेत्र के बघला वार्ड 9 स्थित कलभट के समीप एक तीखे मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक चारपहिया वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जिससे वह ट्रैक्टर नीचे दब गया. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची और घायल चालक रिकेश कुमार से पूछताछ की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel