[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल खेल रहे बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

खेल रहे बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

0
खेल रहे बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमुआ पंचायत के वार्ड नंबर 03 में ईंट से लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खेल रहे बच्चे पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मो शमशेर के पुत्र मो जमशेद के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था. जो अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष राम सेवक रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर और उसके चालक को कब्जे में लेकर सदर थाना ले आई है. वहीं, मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपित चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel