[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल तंबाकू सेवन से होता है कैंसर : प्राचार्य

तंबाकू सेवन से होता है कैंसर : प्राचार्य

0
तंबाकू सेवन से होता है कैंसर : प्राचार्य

त्रिवेणीगंज. राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं प्राचार्य ने बताया कि तंबाकू उत्पाद एवं सेवन करने से परिवार, समाज और पर्यावरण पर पड़ने वाले कुप्रभाव से जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष 31 मई को हम लोग विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाते हैं. कहा कि जैसा हम अन्न खाते हैं, वैसा हमारा मन बनता है. तंबाकू का विभिन्न रूप में सेवन करने से हमारे मन के साथ-साथ शरीर के विभिन्न अंग फेफड़ा, लीवर, आंख, आत, किडनी तथा अन्य अंग अपना स्वाभाविक कार्य छोड़कर स्वास्थ्य को बिगाड़ देता है. साथ ही हमारी जीवनी शक्ति का ह्रास कर तरह-तरह के घातक रोग उत्पन्न करता है. जिससे हमारी आयु कम होने लगती है, यहां तक की कैंसर जैसे जानलेवा घातक रोग भी उत्पन्न करता है. स्वयंसेवकों को चाहिए कि लोगों को इस खतरा के प्रति अवगत कराकर “तंबाकू निषेध ” करने के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा लोगों के स्वास्थ्य निर्माण में सहयोग करें. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने बताया कि तंबाकू में मौजूद निकोटीन एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे मानव जीवन का अंत कर देता है. संपूर्ण संसार में लोगों का बेहतर स्वास्थ्य निर्माण के दृष्टिकोण से डब्ल्यूएचओ द्वारा वर्ष 1987 में सर्वप्रथम विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया. तंबाकू के भयंकर दुष्परिणाम से बचने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाते हैं. स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि तंबाकू सेवन से उत्पन्न घातक दुष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक करें. कार्यक्रम में द्वितीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो कुमारी पूनम, तृतीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शंभू यादव, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण आईक्यूएसी समन्वयक प्रो अशोक कुमार, प्रो अरुण कुमार, प्रो सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो रामचंद्र यादव, सोनू स्नेहिल, बिट्टू कुमार, शिक्षकेतर कर्मचारी गगन कुमार, दिग्दर्शन उर्फ राजू, एनएसएस के स्वयंसेवक प्रिया राज, आकांक्षा, शिल्पी ज्योति, श्वेता जैन, सरिता, शानू शर्मा, आरती, शिवानी साक्षी, प्रियांशु कुमारी, काजल, मनीषा, कोमल, सुमन, गणिता, नीतीश, कोमल कुमारी, सोनी कुमारी, नीतू कुमारी, रानी पूजा, आयुषी, निधि कुमारी, अंजली कुमारी, डेजी, पल्लवी, सलोनी, स्नेहा, नीतू, पार्वती, रिया कुमारी, काजल, प्रियंका, रूचि, निशा भारती, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel