[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

0
दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

– नेमनमा चौक पर घटी घटना, पुलिस जांच में जुटी -एनएच-327ए पर गुरुवार दोपहर हुई दर्दनाक दुर्घटना से दहला इलाका सुपौल. किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमनमा चौक के पास गुरुवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 327ए पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास का माहौल मातम में बदल गया. दोनों बाइक की तेज थी रफ्तार जानकारी अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थी. नेमनमा चौक के समीप अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार युवक सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों से लोग घबराकर बाहर निकल आए. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. किसी ने पानी पिलाने की कोशिश की तो किसी ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया. घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल सूचना मिलते ही किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया. दो युवकों की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड नंबर 01 निवासी रामचन्द्र मंडल के एकलौते करीब 17 वर्षीय पुत्र बिक्की कुमार व बैद्यनाथ साह के करीब 16 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है. वहीं तीसरे मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के रसुआर वार्ड नंबर 05 निवासी जयकृष्ण मंडल के 26 वर्षीय पुत्र खेलानंद मंडल के रूप में हुई. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान राजपुर वार्ड नंबर 01 निवासी शिवचंद्र मंडल के 22 वर्षीय पुत्र मणिभूषण मंडल के रूप में की गई है. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के रसुआर वार्ड नंबर 05 निवासी स्व संजय मंडल के 19 वर्षीय पुत्र नवीन मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. जबकि एक युवक ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. यातायात हुआ बाधित हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-327ए पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के टुकड़े और सड़क पर फैले मलबे के कारण लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई. पुलिस को क्षतिग्रस्त बाइकों और मलबे को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया. नेमनमा चौक के आसपास पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और नियमित गश्ती की व्यवस्था की जाए. रफ्तार ने ली जान : थानाध्यक्ष किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. लापरवाही ने तीन परिवार को सदमे में डाला यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है. तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही किस तरह पल भर में जिंदगियों को छीन लेती है, इसका यह ताजा उदाहरण है. तीन युवाओं की असमय मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. जिन घरों में कल तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां आज सन्नाटा पसरा है. प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शवों को परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है. उधर, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. लोग ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. रफ्तार का कहर: नेमनमा कैंप के पास रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगियां किशनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एनएच-327ए पर नेमनमा कैंप के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया. इस दर्दनाक घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. हादसे की भयावहता देख हर कोई स्तब्ध रह गया. कुछ देर तक एनएच-327ए पर लंबा जाम लगा रहा. जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इधर, जैसे ही विक्की और ब्रजेश की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. विक्की की मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. इकलौते बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. हर आंख नम है. वहीं ब्रजेश कुमार दो भाइयों में सबसे बड़ा था. उसका छोटा भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. ब्रजेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. भविष्य की चिंता ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों की ओर ध्यान खींचा है. पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel