[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल SUPAUL : अगलगी से एक परिवार के तीन घर जले, झुलसने दो गायों की मौत

SUPAUL : अगलगी से एक परिवार के तीन घर जले, झुलसने दो गायों की मौत

0
SUPAUL : अगलगी से एक परिवार के तीन घर जले, झुलसने दो गायों की मौत

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट : बसंतपुर प्रखंड के कोचगामा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-13 स्थित फुलका टोला में रविवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन घर जलकर राख हो गए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई घर भी चपेट में आ सकते थे, लेकिन स्थानीय लोगों और वीरपुर अग्निशामक विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोचगामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नूरुल हौदा ने बताया कि वार्ड संख्या-13 निवासी मज़हरुल हक के घर में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. उन्होंने बताया कि आगलगी में पीड़ित परिवार के तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. घर में रखे सभी सामान, एक बाइक तथा अन्य जरूरी सामग्री आग की भेंट चढ़ गई. वहीं दो गायों की झुलसकर मौत हो गई, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वीरपुर अग्निशामक विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब ढाई लाख से तीन लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है. पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel