[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बाजार के दो होटलों से तीन बाल श्रमिक को कराया मुक्त, बाल कल्याण समिति को सौंपा

बाजार के दो होटलों से तीन बाल श्रमिक को कराया मुक्त, बाल कल्याण समिति को सौंपा

0
बाजार के दो होटलों से तीन बाल श्रमिक को कराया मुक्त, बाल कल्याण समिति को सौंपा

त्रिवेणीगंज. मुख्य बाजार स्थित अलग अलग दुकानों और होटलों में गुरुवार को जिला श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में धावा दल द्वारा छापामारी की गई. इस दौरान धावा दल ने त्रिवेणीगंज बाजार के प्रसिद्ध होटल से 2 और चिकेन बिरयानी कॉर्नर होटल से एक बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. श्रम अधीक्षक श्री यादव ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के द्वारा इस धावा दल का गठन किया गया था. जिसके बाद त्रिवेणीगंज बाजार स्थित कई होटलों और दुकानों में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के उद्देश्य से धावा दल द्वारा छापामारी की गई. जिस क्रम में बाजार स्थित दो प्रतिष्ठान क्रमश: कृष्णा स्वीट्स कॉर्नर एवं दिल्ली की स्पेशल चिकेन बिरयानी कॉर्नर होटल से कुल तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति सुपौल को सुपुर्द किया गया. बाल कल्याण समिति सुपौल के द्वारा सभी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद जब बच्चे वहां से रिलीज हो जायेंगे. इसके बाद सभी का नामांकन शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कराया जाएगा. उन्हें बेहतर शिक्षा दी जाएगी. श्रम अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिन-जिन प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया उन प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध नियमानुकुल कार्रवाई की जाएगी. धावा दल टीम में नितिन कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकरी, पिपरा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मिहिर कुमार और राघोपुर, निर्मली एवं बसन्तपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी समेत त्रिवेणीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel