[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरी मामले का हुआ खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरी मामले का हुआ खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

0
मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरी मामले का हुआ खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

राघोपुर.

थाना क्षेत्र के मझौआ चौक के समीप एनएच 57 पर विगत सोमवार की रात्रि एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुए चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस को मिली इस सफलता पर शुक्रवार को डीएसपी सुरेंद्र कुमार थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी. जानकारी देते डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भालुकुप वार्ड नंबर 06 निवासी वरुण कुमार के मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में सोमवार की रात्रि चोरी की घटना हुई थी. इस मामले में एक टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू कर दिया. इसी क्रम में तीन चोरों को चोरी गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चोरों की पहचान कुनौली थाना क्षेत्र के कुनौली बथनाहा निवासी धर्मेंद्र कुमार मुखिया, राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड नंबर 03 निवासी राहुल कुमार तथा हरिपुर निवासी सुभाष कुमार साह के रूप में किया गया. बताया कि उक्त चोरों में से धर्मेंद्र कुमार मुखिया के विरुद्ध अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं. जिसमें कुनौली थाना कांड संख्या 61/20 और कुनौली थाना कांड संख्या 122/23 शामिल है. डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान धर्मेंद्र कुमार मुखिया के पास से बिजली का स्विच 06 पीस, फ्यूज 10 पीस, बिजली का फ्यूज 06 पीस हरसन कंपनी, बिजली का फ्यूज मोरसी कंपनी का, होल्डर 28 पीस, स्वीच 31 पीस बीके कंपनी, टेस्टर 7 पीस, कंडेंशर 15 पीस, मोबाइल चार्जर 10 पीस पाईनियर कम्पनी, केबल 17 पीस यू एण्ड आई कंपनी का, हैड फोन 15 पीस केडीएम कंपनी का, टीवी केवल 2 पीस, यूएसबी पैनल 01 पीस, हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकिल बरामद किया गया.

राहुल कुमार के घर से डीपी स्विच 01 पीस, एंड्रॉइड चार्जर 2 पीस, मन्त्रा केवल 01 पीस, मल्टी मीटर 01 पीस, कार्ड रीडर 05 पीस, रिमोट 02 पीस, बल्ब 11 पीस, टू पीन प्लग 15 पीस, चार्जर वायर 21 पीस, ग्राईन्डर मशीन 01 पीस, ओरिएंट कंपनी का बल्ब 03 पीस, ईको कंपनी का बल्ब 08 पीस, एसएमडी मशीन राजश्री कंपनी का 01 पीस, स्टेपलाईजर 01 पीस, इलेक्ट्रिक बोर्ड 02 पीस, तूफान कंपनी का सिलिंग फैन 02 पीस बरामद किया गया. वहीं सुभाष कुमार साह के घर से एम्पलीफायर पुराना एक पीस, पंखी 14 पीस, कार्बन ब्रश 10 पीस, डेफ्रम 11 पीस, मोबाईल बैट्री पुराना 15 पीस, मोबाइल छोटा पुराना 15 पीस, पंखा क्वाईल 06 पीस, मिक्सी स्वीच 02 पीस, बुलेट पंखा 01 पीस, पुराना सिलिंग फैन 02 पीस, पुराना टेबल फैन 01 पीस तथा कंडेंशर बड़ा एक पीस बरामद किया गया. बताया कि इस अभियान में थानाध्यक्ष नवीन कुमार एसआई जैनेंद्र झा, आरबी सिंह अन्य पुलिस बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel