[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल SUPAUL: महावीर चौक व सदर अस्पताल के पास बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

SUPAUL: महावीर चौक व सदर अस्पताल के पास बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

0
SUPAUL: महावीर चौक व सदर अस्पताल के पास बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट :

नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और जाम से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. नगर परिषद अब शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल महावीर चौक और सदर अस्पताल परिसर के आसपास जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. इसी कड़ी में नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा (राघव) ने नगर परिषद अभियंताओं और संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण एवं भूमि सर्वेक्षण किया.

अस्पताल के मुख्य गेट के समीप पार्किंग निर्माण की योजना पर काम शुरू

मुख्य पार्षद ने बताया कि सुपौल शहर के महावीर चौक और सदर अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास प्रतिदिन वाहनों की भारी आवाजाही रहती है. अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों, दुकानदारों और आम लोगों को अक्सर घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया है. मुख्य पार्षद ने कहा कि पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने से सड़क किनारे खड़े वाहनों की संख्या कम होगी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी. भूमि सर्वेक्षण के दौरान निर्माण की संभावनाओं और उपलब्ध स्थान का विस्तृत निरीक्षण किया गया. नगर परिषद की इस पहल से शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में सुपौल की यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर होगी और शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा सकेगा. स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel