[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जर्जर सड़क पर हादसे की बनी रहती है आशंका, विधायक से सड़क मरम्मत की मांग

जर्जर सड़क पर हादसे की बनी रहती है आशंका, विधायक से सड़क मरम्मत की मांग

0
जर्जर सड़क पर हादसे की बनी रहती है आशंका, विधायक से सड़क मरम्मत की मांग

निर्मली. एक ओर ग्रामीण जहां शहरी क्षेत्रों की सड़कें चकाचक है. वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत निर्मली की कुछ प्रमुख सड़कें प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बनी हुई है. निर्मली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत नवटोली चौक से सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध को जोड़ने वाली सड़क व मझारी चौक से मंगासिहौल तक जाने वाली सड़क सह सुरक्षा तटबंध की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. निर्मली नगर पंचायत के नवटोली होते हुए महुआ दक्षिण और मझारी चौक के बीच लगभग तीन किलोमीटर की दूरी में सड़क पर 300 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं. उबड़-खाबड़ और टूटी सड़क के कारण इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं और पंचर की समस्या आम बात बन गई है. हालात ऐसे है कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक आसपास पंचर की दुकानों की तलाश में भटकते नजर आते हैं. महुआ गांव निवासी सागर यादव सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की बदहाली को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है. यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी इस रास्ते से गुजरती है. बावजूद इसके सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण पर कोई ठोस पहल नहीं की गई. परिणामस्वरूप सड़क की स्थिति दिन प्रतिदिन और खराब होती जा रही है. जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यवसायियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने निर्मली विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव से भी इस दिशा में हस्तक्षेप कर शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की है. इधर, इस संबंध में निर्मली एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है. संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. जल्द ही सड़क की स्थिति का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel