[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बाइक व मोबाइल की चोरी, पीडितों ने थाने में दिया आवेदन

बाइक व मोबाइल की चोरी, पीडितों ने थाने में दिया आवेदन

0
बाइक व मोबाइल की चोरी, पीडितों ने थाने में दिया आवेदन

सरायगढ़. भपटियाही बाजार में एक आवासीय घर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना को लेकर पीड़ित ने भपटियाही थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के शिक्षक दुर्गेश भंडारी ने बताया कि वे अन्य भाड़ेदार के साथ भपटियाही बाजार स्थित शिवजी महतो के मकान में भाड़े पर रहते हैं. बताया कि सोमवार की रात अपनी बाइक नंबर बीआर 32 एजे-0613 आवासीय परिसर में लगाकर सोने चले गये. सुबह जगने पर देखा कि बाइक नहीं है. वहीं अन्य भाड़ेदार शंकर कुमार एवं सौरभ कुमार सिंह का एक-एक मोबाइल भी नहीं था. पीड़ितों ने आसपास काफी खोजबीन किया. लेकिन बाइक व मोबाइल का कुछ पता नहीं चल पाया. चोरी की घटना को लेकर पीड़ितों ने पुलिस से आवेदन देकर बाइक व मोबाइल बरामदगी के लिए न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है. इधर चोरी की घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel