[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल तीन जेवरात की दुकानों में चोरी, नौ लाख जेवर व नकद ले गये चोर

तीन जेवरात की दुकानों में चोरी, नौ लाख जेवर व नकद ले गये चोर

0
तीन जेवरात की दुकानों में चोरी, नौ लाख जेवर व नकद ले गये चोर

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहा महावीर चौक के समीप मंगलवार की रात तीन आभूषण दुकानों से चोरों ने करीब लगभग नौ लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. इसको लेकर पीड़ित दुकानदार अरूण कुमार ठाकुर ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि अन्य दिनों की भांति रात में दुकान बंद कर घर चला गया था. प्रतिदिन की तरह जब सुबह 10 बजे दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान में लोहा का तिजौरी खुला हुआ था. नीचे में रखा हुआ काउंटर अस्त-व्यस्त था. जिसमें सारा कीमती जेवरात एवं नगदी गायब था. वहीं बगल के ओम ज्वेलर्स एवं राज विक्की ज्वेलर्स में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया कि उनके यहां से लगभग पांच लाख रुपये एवं ओम ज्वेलर्स से डेढ़ लाख तथा राज विक्की ज्वेलर्स ढ़ाई लाख की जेवरात व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया. आवेदन प्राप्त हुआ है. जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel