[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल पंचायत सरकार भवन का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी, मुखिया ने सदर थाना में दिया आवेदन

पंचायत सरकार भवन का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी, मुखिया ने सदर थाना में दिया आवेदन

0
पंचायत सरकार भवन का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी, मुखिया ने सदर थाना में दिया आवेदन

– पाइप, कुर्सी, लाइट सहित अन्य की चोरी सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत पिपराखुर्द पंचायत के राजस्व ग्राम परसा स्थित पंचायत सरकार भवन में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पंचायत की मुखिया किरण शर्मा ने गुरूवार को सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है. मुखिया द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 25 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने पंचायत सरकार भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़कर भवन में प्रवेश किया और वहां रखी आवश्यक सामग्री चोरी कर ली. चोरों ने भवन के शौचालय में लगे नल पाइप, वॉश बेसिन पाइप, हाई मास्ट लाइट के चार पीस, कार्यालय में उपयोग होने वाली कुर्सी (लगभग 33 पीस), सीवर बोर्ड के सभी तार सहित अन्य आवश्यक सामान को चोरी कर लिया. इतना ही नहीं, चोरों ने भवन के अंदर लगे शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे भवन को काफी नुकसान पहुंचा है. कहा कि घटना की जानकारी पंचायत के वार्ड सदस्य द्वारा दूरभाष के माध्यम से मुखिया को दी गई. सूचना मिलते ही मुखिया मौके पर पहुंचीं और घटना की पुष्टि की. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सदर थाना को दी गई. कहा कि पंचायत सरकार भवन पंचायत के प्रशासनिक कार्यों का प्रमुख केंद्र है. यहां से आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है. इस तरह की चोरी की घटना से पंचायत के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने थाना अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए. साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई है. सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel