[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल SUPAUL NEWS मंदिर चोरी कांड का खुलासा: सुपौल-मधेपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपित गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

SUPAUL NEWS मंदिर चोरी कांड का खुलासा: सुपौल-मधेपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपित गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

0
SUPAUL NEWS मंदिर चोरी कांड का खुलासा: सुपौल-मधेपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपित गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट :

जिले के त्रिवेणीगंज एवं राजेश्वरी थाना क्षेत्र के मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. इस मामले में सीमावर्ती मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े तीन अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है.

बताया गया कि विगत दिनों त्रिवेणीगंज और राजेश्वरी थाना क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थी. इसके अलावा मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में भी चोरी की सूचना मिली थी. धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस और मधेपुरा ने संयुक्त रूप से विशेष टीम का गठन किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) त्रिवेणीगंज बिभाश कुमार के नेतृत्व में गठित इस टीम में त्रिवेणीगंज एवं शंकरपुर थाना के थानाध्यक्षों के साथ दोनों जिलों की डीआईयू टीम को शामिल किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की. इसके बाद 02 मई 2026 को इस कांड में संलिप्त तीन आरोपियों—मो साजिद, आशीष कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

बरामद सामान

05 पीस घंटा/घंटी (लगभग 19 किलोग्राम), माता का श्रृंगार (लगभग 380 ग्राम), चांदी का पायल (15 ग्राम), मुकुट (50 ग्राम), घुंघरू (35 ग्राम), छतरी (लगभग 230 ग्राम, घुंघरू सहित) चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सामान बरामद किए गए हैं, जो मंदिरों से चोरी हुए थे. पुलिस का कहना है कि इस सफल कार्रवाई से धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा. साथ ही, आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी मजबूत होगा. इस पूरे अभियान में सुपौल और मधेपुरा पुलिस के साथ सशस्त्र बलों की भी अहम भूमिका रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel