[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल शिक्षक पहुंचे विलंब होगी कार्रवाई: डीईओ

शिक्षक पहुंचे विलंब होगी कार्रवाई: डीईओ

0
शिक्षक पहुंचे विलंब होगी कार्रवाई: डीईओ

डीईओ ने परीक्षा केंद्र का लिया जायजा, वीरपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा सात केंद्रों पर संचालित की जा रही है. शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने कन्या मध्य विद्यालय और बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी का निरीक्षण किया. डीईओ ने बताया कि वीरपुर में इंटरमीडिएट के सात परीक्षा केंद्र बनाये गए है. सभी सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा ली जा रही है. सब कुछ सामान्य है. कहा कि कन्या मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया. छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई है. वहां साफ-सफाई का भी अभाव था. एक शिक्षक को विलंब से पहुंचने के कारण उनपर कार्रवाई की जा रही है. बताया कि बीआरसी में शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की गई है. यहां मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है. जिस वजह से प्रखंड क्षेत्र के 231 शिक्षकों ने शुक्रवार को एक बजे तक अपना अटेंडेंस नहीं बनाया है. जो गंभीर चिंता का विषय है. यहां प्रतिदिन अनुश्रवण करने की जरुरत है. जब तक अनुश्रवण नहीं हो पायेगा स्थिति अच्छी नहीं रहेगी. सभी विद्यालयों में टैब से उपस्थिति बनानी है. जो बसंतपुर में नहीं किया जा रहा है. इसके लिए निर्देशित किया गया है. इसके अलावे सभी विद्यालयों में राशि दी गई है. वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है. राशि को विभागीय नियमानुसार समय पर खर्च किया जाय. ताकि अन्य गतिविधियां संपन्न किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel