[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुई शिक्षिका नेहा

जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुई शिक्षिका नेहा

0
जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुई शिक्षिका नेहा

राघोपुर. शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बसहा परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कई नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राघोपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपतगंज की शिक्षिका नेहा कुमारी को जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके रचनात्मक एवं प्रेरणादायी योगदान की सराहना की गई. समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज को नई दिशा देने का कार्य भी करते हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय में नवाचार आधारित शिक्षा की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है. ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपने प्रयासों से विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका नेहा कुमारी ने लोकगीत “हरदी के टोनवा” एवं “राम जी पूछे जनकपुर की नारी” की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना प्राप्त की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक महानंद पांडेय ने नेहा कुमारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय एवं राघोपुर प्रखंड के लिए गौरव का विषय है. वहीं विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, रजनी कुमारी, नीलू कुमारी, रोशन कुमारी सहित छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel