[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षिका अंशु कुमारी सम्मानित

नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षिका अंशु कुमारी सम्मानित

0
नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षिका अंशु कुमारी सम्मानित

वीरपुर. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में द बिहार टीचर्स के बैनर तले आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लालपुर, भीमनगर की शिक्षिका अंशु कुमारी को सम्मानित किया गया. इस सम्मान से पूरे क्षेत्र सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है. आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डीएम सावन कुमार थे. उन्होंने शिक्षिका अंशु कुमारी समेत जिले के कई अन्य शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने भी शिक्षिका अंशु कुमारी को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई. प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीवीटी के तहत नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में कई नवाचार गतिविधियां आयोजित की गई थी. इसमें शिक्षिका अंशु कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया था. इसी उपलब्धि के लिए उन्हें डायट बसहा में सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है तथा अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel